हॉटस्टार पर आयीं 'द सीक्रेट ऑफ़ द शिलेदार्स' यह वेब सीरीज़ इस उपन्यास 'प्रतिपश्चंद्र' (हिंदी) पर आधारित है। यह भारतीय मूल की एक बेहतरीन खजाने की खोज की कहानी है।
यह ऐतिहासिक काल्पनिक उपन्यास है जो विजयनगर साम्राज्य, छत्रपति शिवाजी महाराज और वर्तमान समय के बीच के बिंदुओं को जोड़ता है।
डॉ. रवि जो एक मनोचिकित्सक हैं, एक जज की हत्या में फंस जाता हैं और वहीं से एक यात्रा शुरू होती है। यह उपन्यास रहस्यों और थ्रिलर से भरपूर है। कहानी हम्पी शहर से भारत के सबसे बड़े खोए हुए खजाने और छत्रपति शिवाजी महाराज के खोए हुए सिंहासन के इर्द-गिर्द घूमती है।
भारतीय पुरानी संस्कृति, विज्ञान, वैदिक गणित, एलोरा की गुफाओं में शानदार कल�... See more
हॉटस्टार पर आयीं 'द सीक्रेट ऑफ़ द शिलेदार्स' यह वेब सीरीज़ इस उपन्यास 'प्रतिपश्चंद्र' (हिंदी) पर आधारित है। यह भारतीय मूल की एक बेहतरीन खजाने की खोज की कहानी है।
यह ऐतिहासिक काल्पनिक उपन्यास है जो विजयनगर साम्राज्य, छत्रपति शिवाजी महाराज और वर्तमान समय के बीच के बिंदुओं को जोड़ता है।
डॉ. रवि जो एक मनोचिकित्सक हैं, एक जज की हत्या में फंस जाता हैं और वहीं से एक यात्रा शुरू होती है। यह उपन्यास रहस्यों और थ्रिलर से भरपूर है। कहानी हम्पी शहर से भारत के सबसे बड़े खोए हुए खजाने और छत्रपति शिवाजी महाराज के खोए हुए सिंहासन के इर्द-गिर्द घूमती है।
भारतीय पुरानी संस्कृति, विज्ञान, वैदिक गणित, एलोरा की गुफाओं में शानदार कलाकृतियाँ, मंदिर की वास्तुकला, इतिहास के साथ-साथ हत्या का रहस्य, ड्रामा, दोस्ती और इसमें बहुत कुछ है।
स्टोरीलाईन तो बढ़िया है ही और कहानी का प्रवाह तेज़ है। खजाने के रक्षक और हमलावरों के बीच पिछले 350 वर्षों से एक युद्ध चल रहा है। पढ़ते समय पाठक इस उपन्यास का एक हिस्सा बन जाता है।