विश्व सदी के महान फिल्म अभिनेताओं में से एक देवानंद के जन्मशती वर्ष में वरिष्ठ फ़िल्म पत्रकार दीप भट्ट की इस पुस्तक का प्रकाशन निश्चय ही एक उल्लेखनीय घटना है। पहली बार हिंदी में देवानंद पर एक ऐसी पुस्तक प्रकाशित हुई है जिसमें उन्हें विभिन्न कोणों से समझने का प्रयास किया गया है और उनके जीवन तथा फिल्मों के बारे में एक एक सम्यक मूल्यांकन करने का प्रयास किया गया है ।दीप भट्ट ने बड़ी मेहनत और लगन से इस किताब को तैयार किया है जिसमेंदेव साहब को लेकर उनका जुनून देखा जा सकता है। उन्होंनेइस पुस्तक में देव साहब उनकी पत्नी कल्पना कार्तिक तथा को -स्टार वहीदा रहमान के इंटरव्यू भी शामिल कियेहै ।साथ ही मनोज कुमार जीनत सुभा�... See more
विश्व सदी के महान फिल्म अभिनेताओं में से एक देवानंद के जन्मशती वर्ष में वरिष्ठ फ़िल्म पत्रकार दीप भट्ट की इस पुस्तक का प्रकाशन निश्चय ही एक उल्लेखनीय घटना है। पहली बार हिंदी में देवानंद पर एक ऐसी पुस्तक प्रकाशित हुई है जिसमें उन्हें विभिन्न कोणों से समझने का प्रयास किया गया है और उनके जीवन तथा फिल्मों के बारे में एक एक सम्यक मूल्यांकन करने का प्रयास किया गया है ।दीप भट्ट ने बड़ी मेहनत और लगन से इस किताब को तैयार किया है जिसमेंदेव साहब को लेकर उनका जुनून देखा जा सकता है। उन्होंनेइस पुस्तक में देव साहब उनकी पत्नी कल्पना कार्तिक तथा को -स्टार वहीदा रहमान के इंटरव्यू भी शामिल कियेहै ।साथ ही मनोज कुमार जीनत सुभाष घई ,मुजफ्फर अली और माधुरी के दिवंगत संपादक अरविंद कुमार ,प्रख्यात लेखक गंगा प्रसाद विमल, प्रसिद्ध आलोचक एवं कवि विजय कुमार हितेंद्र पटेल जैसे-जैसे लेखको के भी शामिल हैं। इस पुस्तक की भूमिका हिंदी के वरिष्ठ कवि आशुतोष दुबे ने लिखी है।दो शब्द देव साहब के बेटे सुनील आनंद ने लिखी है।इस तरह देव साहब की पूरी फिल्मी जीवन यात्रा इस पुस्तक में समाई है। उम्मीद है देव साहब के लाखों प्रशंसक और चहेते इस किताब के जरिये अपने प्रिय अभिनेता के बारे में बहुत कुछ जानेंगे।