पॉजिटिव थिंकिंग (सकारात्मक नहीं हो सकता। यही सोच आपकी सफलता के द्वार खोलने की क्षमता रखती है। यह पुस्तक नकारात्मकता को छोड़कर खुले मन से सोचने की प्रेरणा देती है। इसकी सहायता से आप अपना जीवन बदल सकते हैं। इसमें आपकी सफलता के सूत्र संकलित हैं—पी.एम.ए.— पॉजिटिव मेंटल एटीट्यूड (सकारात्मक मानसिक भाव)। जब आप इस पुस्तक में सरल और स्पष्ट रूप से रेखांकित व्यावहारिक सिद्धांतों का अनुपालन करेंगे तो आप भी पी.एम.ए प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। तो आइए, ऊँची उड़ान भरने के लिए तैयार हो जाइए और अपनी प्रबल इच्छाशक्ति और संकल्पशीलता से प्रेरित होकर सफलता के नए शिखर छुइए।
9789355628787 : The Art of Focus
फोन कॉल्स, टेक्स्ट्स, इ-मेल�... See more

फोन कॉल्स, टेक्स्ट्स, इ-मेल्स, फेसबुक अपडेट्स, ट्विटर ट्वीट्स, नए पिंटरेस्ट पिंस, इंस्टाग्राम पिक्स, खबर एवं गॉसिप (अफवाह) वेबसाइट्स ध्यान बँटाने की, विकर्षणों की संख्या बढ़ती ही चली जा रही है, जो हमारे ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को नष्ट करने पर आमादा हैं। इसमें फिर कोई आश्चर्य नहीं कि लोगों की यह शिकायत रहने लगी है कि वे यथेष्ट कार्यों का कार्यान्वयन नहीं कर पा रहे हैं। आप अपने एक आम दिन की दिनचर्या पर गौर करें। क्या आपके विचार अकसर छितराए से रहते हैं? क्या आपको अपने हाथ में लिये हुए काम पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी महसूस होती है? हलके से हलका विकर्षण आपका ध्यान बाँट लेता है? अगर ऐसा है तो समझ लीजिए कि आप एक आम समस्या के अनुभव से गुजर रहे हैं; एक ऐसी समस्या, जिससे आज लाखों लोग ग्रस्त हैं- अपर्याप्त फोकस । 'द आर्ट ऑफ FOCUS' पुस्तक द्रुत गति से चलने वाली एक मार्गदर्शिका है, जो आपके ध्यान के प्रबंधन का आपको चरण- दर-चरण 'कैसे करें' का ब्लूप्रिंट उपलब्ध करवाएगी। आपको अपना ध्यान केंद्रित करने और उसे विकसित करने के सारे उपकरण मुहैया कराएगी, जिसकी आपको जरूरत है और फिर आपको यह भी दिखाएगी कि उन्हें किस तरह से इस्तेमाल किया जाना है। किसी भी कार्य को सिद्ध करने के लिए वांछित एकाग्रता प्राप्त हो, इसकी व्यावहारिक हैंडबुक है यह पुस्तक 'द आर्ट ऑफ FOCUS', जो पाठकों की सफलता का पथ प्रशस्त करेगी।
9789355629876 : Discipline Hai Jahan, Safalta Hai Wahan
कोई भी व्यक्ति जन्म से अनुशासित नहीं होता। हम अनुशासनहीन पैदा होते हैं। हम शुरू से ही अपनी कमजोरियों से जूझते रहते हैं। हम उनके आगे झुक जाते हैं और अपना जीवन उन्हें चलाने देते हैं। फिर एक दिन हम अपनी प्रकृति के विरुद्ध लड़ने का संकल्प लेते हैं। हम बहुत सारी लड़ाइयाँ हारते हैं, लेकिन हम धीरे- धीरे संयम और स्वयं पर नियंत्रण करना सीखते हैं। हम अपने आवेगों पर लगाम लगाना सीखते हैं। हम आत्म-संयम का मूल्य सीखते हैं। हम उन कई फायदों को देखने लग जाते हैं, जो हमें उनके कारण होते हैं। जीत का स्वाद चखते हुए हम आगे बढ़ते हैं। समय और नए दृढ़ संकल्प के साथ हमारी विफलताएँ कम होने लगती हैं। हम आत्म-अनुशासित बनने की दिशा में उत्तरोत्तर प्रगति करने लगते हैं। यह पुस्तक जीवन में सफलता और सार्थकता प्राप्त करने के लिए सबसे आवश्यक घटक 'अनुशासन' के महत्त्व, को रेखांकित करती है। आत्मानुशासन से ही हम अपने जीवन को व्यवस्थित करके वांछित सफलता प्राप्त कर सकते हैं।