स्टीफ़न आर. कवी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित लीडरशिप विशेषज्ञ व शिक्षक, तथा कवी लीडरशिप सेंटर के चेयरमैन व संस्थापक हैं। उन्होंने अपना एम.बी.ए हार्वर्ड से और डॉक्टरेट ब्रिघम यंग विश्वविद्यालय से किया, जहां वे बीस वर्ष बिजनेस मैनेजमेंट व ऑर्गेनाइज़ेशनल बिहेवियर के प्रोफ़ेसर थे। उनकी पुस्तक द 7 हैबिट्स ऑफ़ हाइली इफ़ेक्टिव पीपल की चालीस लाख से भी अधिक प्रतियाँ बिक चुकी हैं और इसका छब्बीस भाषाओं में अनुवाद हुआ है। उनकी पुस्तक, प्रिंसिपल-सेंटर्ड लीडरशिप, व्यापारिक बेस्टसेलर है। ए. रोजर मेरिल, समय प्रबंधन और लीडरशिप डेवलपमेंट में जाने-माने लीडर हैं। कवी लीडरशिप सेंटर के वाइस प्रेसिडेंट व संस्थापक सदस्य है... See more
स्टीफ़न आर. कवी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित लीडरशिप विशेषज्ञ व शिक्षक, तथा कवी लीडरशिप सेंटर के चेयरमैन व संस्थापक हैं। उन्होंने अपना एम.बी.ए हार्वर्ड से और डॉक्टरेट ब्रिघम यंग विश्वविद्यालय से किया, जहां वे बीस वर्ष बिजनेस मैनेजमेंट व ऑर्गेनाइज़ेशनल बिहेवियर के प्रोफ़ेसर थे। उनकी पुस्तक द 7 हैबिट्स ऑफ़ हाइली इफ़ेक्टिव पीपल की चालीस लाख से भी अधिक प्रतियाँ बिक चुकी हैं और इसका छब्बीस भाषाओं में अनुवाद हुआ है। उनकी पुस्तक, प्रिंसिपल-सेंटर्ड लीडरशिप, व्यापारिक बेस्टसेलर है। ए. रोजर मेरिल, समय प्रबंधन और लीडरशिप डेवलपमेंट में जाने-माने लीडर हैं। कवी लीडरशिप सेंटर के वाइस प्रेसिडेंट व संस्थापक सदस्य हैं। इन्होंने बिज़नेस मैनेजमेंट में स्नातक किया है तथा ऑर्गेनाइज़ेशनल बिहेवियर व वयस्क शिक्षा में काफ़ी काम किया है। वे और उनकी पत्नी रेबेका, कनेक्शन्स-क्वाड्रंट II टाइम मैनेजमेंट के सह लेखक हैं। रोजर प्रिंसिपल-सेंटर्ड लीडरशिप में भी सह लेखक रहे हैं। रेबेका आर. मेरिल एक सफल लेखिका हैं। उन्होंने समुदायिक, शैक्षिक, और महिला संस्थानों में अनेक अध्यक्ष पदों पर सेवाएँ दी हैं। वे कनेक्शन्स- क्वाड्रंट II टाइम मैनेजमेंट की सह-लेखिका हैं। उन्होंने स्टीफ़न आर. कवी की द 7 हैबिट्स ऑफ़ हाइली इफ़ेक्टिव पीपल के दौरान भी सहयोग प्रदान किया।