शिखा अखिलेश सक्सेना एक भावुक लेखिका और समाज सुधारक हैं। वह “इंस्पायरिंग मंत्रास' नामक संस्था की सी.ई.ओ. हैं, जिसका लक्ष्य हमारे देशवासियों के विचारों, सोच और कार्यों में बदलाव लाना है। वह कारगिल युद्ध में घायल हुए युद्ध वीर कैप्टन अखिलेश सक्सेना की पत्नी हैं; इसलिए भारतीय सैनिकों द्वारा किए गए बलिदान और दर्द को गहराई से समझती हैं। उनकी पहल इंस्पायरिंग मंत्रास ने टाटा, महिंद्रा, आई. सी.आई.सी.आई., एस.ए.पी., आई.आई.एम. जैसी 1000 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों को प्रेरक भाषण दिए हैं और अनेक लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।
शिखा के पास आई.टी. में मैनेजमेंट डिप्लोमा है और उन्होंने अपना कैरियर... See more
शिखा अखिलेश सक्सेना एक भावुक लेखिका और समाज सुधारक हैं। वह “इंस्पायरिंग मंत्रास' नामक संस्था की सी.ई.ओ. हैं, जिसका लक्ष्य हमारे देशवासियों के विचारों, सोच और कार्यों में बदलाव लाना है। वह कारगिल युद्ध में घायल हुए युद्ध वीर कैप्टन अखिलेश सक्सेना की पत्नी हैं; इसलिए भारतीय सैनिकों द्वारा किए गए बलिदान और दर्द को गहराई से समझती हैं। उनकी पहल इंस्पायरिंग मंत्रास ने टाटा, महिंद्रा, आई. सी.आई.सी.आई., एस.ए.पी., आई.आई.एम. जैसी 1000 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों को प्रेरक भाषण दिए हैं और अनेक लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।
शिखा के पास आई.टी. में मैनेजमेंट डिप्लोमा है और उन्होंने अपना कैरियर एच.सी.एल. से शुरू किया था। डी.डी.- नेशनल और कई अन्य मीडिया ने उनके और उनके पति पर कई एपिसोड प्रसारित किए हें, जिसमें उनके दृष्टिकोण, काम और यात्रा पर प्रकाश डाला गया है। वह राष्ट्रीय टी.वी. और रेडियो पर सेना की महिलाओं के लिए प्रखरता से अपने विचार रखती हैं और विकलांग युद्ध दिग्गजों संघ (दिवेव) के साथ सक्रिय हैं। उनकी पुस्तकें साहस की सच्ची कहानी और कारगिल युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि देती हैं, जिसका उद्देश्य “कभी हार न मानने ' के दृष्टिकोण को प्रेरित करना है।