बकलोल माने - निपट मूखर्। या थोड़ी दया दिखाएं तो बेवकूफ। पर यह कथा जरा अलहदा है। क्यों? क्योंकि महत्वपूर्ण कथा नहीं है। तो?? आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस की डिक्शनरी में हर साल नए शब्द जुड़ते हैं। वे किसी भी भाषा और बोली के हो सकते हैं, पर हम हिन्दी में ऐसा नहीं करते। सवाल यही है कि हिन्दी क्षेत्रीय बोलियों और भाषाओं से इतर है क्या? हिन्दी तभी समृद्ध बनेगी जब हम आंचलिक बोलियों और भाषाओं को मान देंगे। इस कथा में अंगिका के बहुतेरे शब्दों को लिया गया है। अंगिका बिहार में मुंगेर, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार जैसे कई जिलों में बोली और समझी जाती है। कथा कैसी लगी इसका निर्णय आप करें, किन्तु, आंचलिक बोलियों और भाषाओं के मीठे शब�... See more
बकलोल माने - निपट मूखर्। या थोड़ी दया दिखाएं तो बेवकूफ। पर यह कथा जरा अलहदा है। क्यों? क्योंकि महत्वपूर्ण कथा नहीं है। तो?? आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस की डिक्शनरी में हर साल नए शब्द जुड़ते हैं। वे किसी भी भाषा और बोली के हो सकते हैं, पर हम हिन्दी में ऐसा नहीं करते। सवाल यही है कि हिन्दी क्षेत्रीय बोलियों और भाषाओं से इतर है क्या? हिन्दी तभी समृद्ध बनेगी जब हम आंचलिक बोलियों और भाषाओं को मान देंगे। इस कथा में अंगिका के बहुतेरे शब्दों को लिया गया है। अंगिका बिहार में मुंगेर, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार जैसे कई जिलों में बोली और समझी जाती है। कथा कैसी लगी इसका निर्णय आप करें, किन्तु, आंचलिक बोलियों और भाषाओं के मीठे शब्दों को सम्मान जरूर दीजिए। ये कमाल की अभिव्यक्ति देते हैं। -प्रतुल सिन्हा।