आरोग्य पथ पर बिहार' श्री मंगल पाण्डेय के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में व्यक्तिगत अनुभवों का संकलन मात्र नहीं है, बल्कि यह बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र की स्थिति का भी एक दर्पण है। यह पुस्तक किसी व्यक्ति या संगठन को कमतर बताने का प्रयास नहीं है, बल्कि दूरदर्शिता, जुनून, साहस और समर्पण के साथ कठिन कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न करने की यात्रा का एक विवरण है।29 जुलाई, 2017 को श्री पाण्डेय ने स्वास्थ्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया। तब से अब तक (बीच में एक संक्षिप्त अंतराल के बाद), बिहार की जनता की आवश्यकताओं को दृष्टि में रखकर, इन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के सक्षम... See more
आरोग्य पथ पर बिहार' श्री मंगल पाण्डेय के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में व्यक्तिगत अनुभवों का संकलन मात्र नहीं है, बल्कि यह बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र की स्थिति का भी एक दर्पण है। यह पुस्तक किसी व्यक्ति या संगठन को कमतर बताने का प्रयास नहीं है, बल्कि दूरदर्शिता, जुनून, साहस और समर्पण के साथ कठिन कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न करने की यात्रा का एक विवरण है।29 जुलाई, 2017 को श्री पाण्डेय ने स्वास्थ्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया। तब से अब तक (बीच में एक संक्षिप्त अंतराल के बाद), बिहार की जनता की आवश्यकताओं को दृष्टि में रखकर, इन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के सक्षम नेतृत्व में बिहार की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में आमूलचूल सुधार करने के लिए जो अथक प्रयास किए हैं, जो मनोयोग और प्रतिबद्धता दर्शाई है, वह सराहनीय है।