संस्कृति, पत्रकारिता, समाज, शिक्षा, इतिहास अध्ययन के मूल विषय। इन विषयों पर लेखन के साथ ही कहानी, कविता, नाटक, ललित लेख, व्यंग्य आदि विधाओं में लेखन। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भाषणों का प्रकाशन विभाग के लिए तथा कई अन्य महत्त्वपूर्ण ग्रंथों का संपादन। विभिन्न विषयों पर अब तक दस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। साथ ही वक्तृता संकलन दो खंडों में प्रकाशित। रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के संस्थापक रजिस्ट्रार।
वर्तमान में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्... See more
संस्कृति, पत्रकारिता, समाज, शिक्षा, इतिहास अध्ययन के मूल विषय। इन विषयों पर लेखन के साथ ही कहानी, कविता, नाटक, ललित लेख, व्यंग्य आदि विधाओं में लेखन। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भाषणों का प्रकाशन विभाग के लिए तथा कई अन्य महत्त्वपूर्ण ग्रंथों का संपादन। विभिन्न विषयों पर अब तक दस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। साथ ही वक्तृता संकलन दो खंडों में प्रकाशित। रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के संस्थापक रजिस्ट्रार।
वर्तमान में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव। प्रतिष्ठित सम्मानों—मैथिलीशरण गुप्त सम्मान, दीनदयाल उपाध्याय सम्मान, जनार्दन राय नागर संस्कृति रत्न सम्मान, कला तपस्वी सम्मान से अलंकृत। मूलत: और अंतत: रंगकर्मी। नाटकों का लेखन, निर्देशन, अभिनय और मंच पार्शव, सभी में गहरी रुचि और आस्था। अभी तक रंगमंच के लिए पच्चीस नाटकों का निर्देशन। टेलीविजन के लिए टॉक शो। वर्तमान निवास नई दिल्ली में।
मो. : 9205500164
इ-मेल :sjoshi09@yahoo.com