मीना कौशल का जन्म 10 दिसंबर 1979 को दिल्ली में हुआ। उन्होंने विज्ञान विषय में स्नातक तक शिक्षा ग्रहण की है। व्यावसायिक रूप से लेखिका एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में अधिकारी के पद पर नियुक्त हैं । लेखिका कई विधाओं में पुस्तकें लिखती हैं जैसे प्रेम, रहस्य हॉरर, काव्य आदि। वे एक संघर्षरत पटकथा लेखिका भी हैं। उन्हें बहुत से पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया है। वे टीवी पर मंच संचालन और काव्य पाठ भी कर चुकी हैं। उनकी अब तक पांच पुस्तकें मुक्ति कथा, संभवत प्रेम, अभिशप्त, डेथ इज कॉलिंग और प्रीत पराई प्रकाशित हो चुकी हैं। जहां पहली पुस्तक 'मुक्ति कथा' हिंदी अकादमी दिल्ली द्वारा चयनित हुई वहीं 'प्रीत पराई' उपन्यास को भ... See more
मीना कौशल का जन्म 10 दिसंबर 1979 को दिल्ली में हुआ। उन्होंने विज्ञान विषय में स्नातक तक शिक्षा ग्रहण की है। व्यावसायिक रूप से लेखिका एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में अधिकारी के पद पर नियुक्त हैं । लेखिका कई विधाओं में पुस्तकें लिखती हैं जैसे प्रेम, रहस्य हॉरर, काव्य आदि। वे एक संघर्षरत पटकथा लेखिका भी हैं। उन्हें बहुत से पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया है। वे टीवी पर मंच संचालन और काव्य पाठ भी कर चुकी हैं। उनकी अब तक पांच पुस्तकें मुक्ति कथा, संभवत प्रेम, अभिशप्त, डेथ इज कॉलिंग और प्रीत पराई प्रकाशित हो चुकी हैं। जहां पहली पुस्तक 'मुक्ति कथा' हिंदी अकादमी दिल्ली द्वारा चयनित हुई वहीं 'प्रीत पराई' उपन्यास को भी पुरस्कृत किया गया है। आशा है पाठकों को यह पुस्तक भी बेहद पसंद आएगी